शेयर मंथन में खोजें

गोल्डमैन सैक्स के कमजोर नतीजों से अमेरिकी बाजार में आयी हल्की गिरावट

प्रमुख निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के कमजोर नतीजों के कारण कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट आयी।

जनवरी-मार्च तिमाही में गोल्डमैन सैक्स की आमदनी अपेक्षाकृत कम रही, जिससे इसके शेयर में 3.8% की कमजोरी देखने को मिली। लगातार तीन दिन तेजी के बाद कल वित्तीय शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.53 अंक या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 26,384.77 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.15 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 7,976.01 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.83 अंक या 0.06% की हल्की कमजोरी के साथ 2,905.58 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.52% की कमजोरी के साथ 71.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख