शेयर मंथन में खोजें

औद्योगिक शेयरों में तेजी के सहारे चढ़ा अमेरिकी बाजार

गुरुवार को औद्योगिक शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

मार्च में अमेरिकी खुदरा बिक्री जानकारों की उम्मीद से अच्छी रही। वहीं श्रम विभाग के आँकड़ों के अनुसार बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वाले अमेरिकियों की संख्या पिछले हफ्ते घट कर 50 साल के निचले स्तर पर पहुँच गयी।
कई कंपनियों के शानदार वित्तीय नतीजों का भी अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 110 अंक या 0.42% की वृद्धि के साथ 26,559.54 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.98 अंक या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 7,998.06 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.58 अंक या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 2,905.03 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.49% की बढ़ोतरी के साथ 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख