शेयर मंथन में खोजें

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले बुधवार को बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, मगर दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। आईटी और एफएमसीजी को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों में मजबूती दर्ज की गयी। बैंक, वाहन, इन्फ्रा, ऊर्जा, फार्मा और धातु शेयरों ने बाजार को सबसे अधिक सहारा दिया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,969.80 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,086.21 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,249.08 अंकों के शिखर तक चढ़ा। आखिर में यह 140.41 अंक या 0.36% की बढ़ोतरी के साथ 39,110.21 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,709.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,727.95 पर खुल कर 28.80 अंक या 0.25% की वृद्धि के साथ 11,737.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,784.80 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 34 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 25 शेयरों में बढ़ोतरी और 05 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि एक शेयर सपाट रहा।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 4.84%, सन फार्मा में 2.92%, बजाज ऑटो में 2.29%, भारती एयरटेल में 1.83%, टाटा मोटर्स में 1.61% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.44% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 2.34%, आईटीसी में 1.88%, टीसीएस में 1.25%, पावर ग्रिड में 1.03% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.97% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,359 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,162 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 186 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में मिली-जुली स्थिति रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.16% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.54% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.07% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.46% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख