शेयर मंथन में खोजें

मोदी सरकार की वापसी तय, मगर बाजार ने गँवायी बढ़त

गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बीच आयी तेजी के बाद अंत में बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

सुबह शुरुआती रुझानों में भाजपा का नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए जैसे-जैसे बहुमत की ओर बढ़ा, सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने-अपने उच्चतम स्तर छू लिये। मगर दोनों सूचकांकों के सर्वकालिक शिखर पर पहुँचने के बाद से ही बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गयी, जो लगभग अंत तक जारी रही। आज इन्फ्रा, जिसमें 1% की मजबूती आयी, को छोड़ कर बाकी सभी सेक्टर कमजोरी के साथ बंद हुए।
चुनाव नतीजों की बात करें तो अभी गिनती जारी है, जबकि कई सीटों के नतीजे आ गये हैं। शाम 4.50 बजे कई सीटों पर जीत के साथ एनडीए 349 और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए 90 सीटों पर आगे है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,110.21 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,591.77 पर खुला और एनडीए के बहुमत की ओर बढ़ने के साथ 40,124.96 अंकों के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 298.82 अंक या 0.76% की कमजोरी के साथ 38,811.39 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,737.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,901.30 पर खुल कर 80.85 अंक या 0.69% की कमजोरी के साथ 11,657.05 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 12,041.15 पर रहा, जो इसका आज तक का सबसे ऊँचा शिखर है।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में मजबूती और 27 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 15 शेयरों में बढ़ोतरी और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 5.23%, कोल इंडिया में 1.56%, यस बैंक में 1.53%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.51%, पावर ग्रिड में 1.29% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.26% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से वेदांत में 6.53%, आईटीसी में 3.69%, एचडीएफसी बैंक में 2.94%, टाटा मोटर्स में 2.48%, बजाज फाइनेंस में 2.02% और सन फार्मा में 1.76% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,186 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,325 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 176 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.11% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.17% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.20% की कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख