शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध थमने से एशियाई बाजारों में मजबूती

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध थमने का एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर साफ दिख रहा है। जानकारों का मानना है कि जापान के ओसाका में अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की मुलाकात के बाद हुए समझौते ने निकट अवधि में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम की संभावना को कम कर दिया है।
भारतीय समय के अनुसार 8.35 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 383.01 अंक या 1.80% की मजबूती के साथ 21,658.93 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 78.78 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 28,542.62 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.92% ऊपर है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.24% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.57% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख