शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, 11,900 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

एनएसई के 11 में से 5 मुख्य सूचकांकों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। निफ्टी आईटी सर्वाधिक 1.04% मजबूत हुआ। साथ ही धातु, एफएमसीजी, वित्तीय सेवा और ऑटो ने भी बाजार को सहारा दिया।
जानकारों का मानना है कि इस सप्ताह आने वाले बजट से भी निवेशकों को उम्मीद है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 39,686.50 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,811.68 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,838.49 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 129.98 अंकों या 0.33% की मजबूती के साथ 39,816.48 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,865.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,890.30 पर खुल कर 44.70 अंक या 0.38% बढ़ कर 11,910.30 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,917.45 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 19 शेयरों में मजबूती और 12 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 31 शेयरों में बढ़ोतरी और 09 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी में 2.89%, एचडीएफसी में 1.50%, भारती एयरटेल में 1.50%, इन्फोसिस में 1.20%, एचसीएल टेक में 1.02% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.99% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 7.60%, टाटा मोटर्स में 2.47%, सन फार्मा में 2.36%, इंडसइंड बैंक में 1.17%, बजाज ऑटो में 1.00% और ऐक्सिस बैंक में 0.89% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,146 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,344 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 155 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.38% की वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.37% की मजबूती आयी, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.08% नीचे फिसला। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख