शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, एसऐंडपी 500 और नैस्डैक में वृद्धि

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस में गिरावट आयी, जबकि एसऐंडपी 500 और नैस्डैक में वृद्धि दर्ज की गयी।

अमेजन, फेसबुक और ऐप्पल में तेजी से एसऐंडपी और नैस्डैक को सहारा मिला। मगर जानकारों का अगले वित्तीय नतीजों के लिए नजरिया कमजोर है, जिससे आगे बाजार दबाव में रह सकता है।
इसके अलावा निवेशकों को इस सप्ताह कांग्रेस के समक्ष दो दिवसीय बयान के दौरान फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पोवेल की टिप्पणी का इंतजार है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.65 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 26,783.49 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 43.34 अंक या 0.54% बढ़ोतरी के साथ 8,141.73 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.68 अंक या 0.12% की वृद्धि के साथ 2,979.63 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की मामूली वृद्धि के साथ 64.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख