शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स और निफ्टी में आयी मजबूती, छोटे-मँझोले बाजारों में हुई बिकवाली

कारोबारी सप्तह के पहले दिन सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

हालाँकि छोटे-मँझोले शेयरों से बाजार को सहारा नहीं मिला। आज एनएसई के 11 में से 7 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सर्वाधिक 2.52% कमजोरी पीएसयू बैंक में आयी। वहीं 2.76% की बढ़ोतरी सबसे शआनदार प्रदर्शन निफ्टी आईटी ने किया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,736.23 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,009.95 पर खुला। सत्र के दौरान सेंसेक्स 39,023.97 तक चढ़ा और अंत में 160.48 अंकों या 0.41% की वृद्धि के साथ 38,896.71 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,552.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,614.75 पर खुल कर 35.85 अंक या 0.31% की मजबूती के साथ 11,588.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,618.40 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में मजबूती और 27 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 15 शेयरों में बढ़ोतरी और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से इन्फोसिस में 7.20%, सन फार्मा में 3.61%, मारुति सुजुकी में 1.81%, टीसीएस में 1.77%, टेक महिंद्रा में 1.73% और कोटक महिंद्रा बैंक में 1.58% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 2.38%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.84%, आईटीसी में 1.47%, भारती एयरटेल में 1.35%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.09% और यस बैंक में 1.01% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 881 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,590 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 162 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.61% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.63% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.80% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.71% गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख