शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान और बैंक नतीजों से फिसला अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी देखने को मिली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ व्यापार करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। साथ ही उन्होंने 325 अरब डॉलर के चीनी सामान पर शुल्क लगाने की धमकी दी।
वहीं दो बैंकों, जेपी मॉर्गन चेस ऐंड कंपनी और वेल्स फारगो ऐंड कंपनी का तिमाही लाभ अनुमान से बेहतर रहा, जिससे दरों में कटौती की संभावना कम हुई है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 23.53 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 27,335.63 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 35.38 अंक या 0.43% कमजोरी के साथ 8,222.80 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.26 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 3,004.04 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.31% की गिरावट के साथ 64.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख