शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया एसऐंडपी 500, डॉव जोंस और नैस्डैक कंपोजिट भी फिसले

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया है। खबर है कि अमेरिकी प्रशासन के अनुसार वाशिंगटन और बीजिंग एक अंतरिम व्यापार समझौते पर काम करना जारी रख हुए हैं, लेकिन यह दोनों देशों के नेताओं के अगले महीने चिली में समझौते पर हस्ताक्षर करने के समय तक पूरा नहीं हो सकता। वहीं निवेशकों का ध्यान अब फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की संभावना पर है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19.3 अंक या 0.07% की कमजोरी के साथ 27,071.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 49.13 अंक या 0.59% की गिरावट के साथ 8,276.85 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.53 अंक या 0.08% की कमजोरी के साथ 3,036.89 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 61.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख