शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 31,041.13 के मुकाबले शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 56.84 अंकों या 0.18% की मजबूती के साथ 31,097.97 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह डॉव जोंस का सर्वकालिक शिखर है।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल के कारोबार में ऊपर की ओर 13,208.09 तक गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका नया शिखर है। कल आखिरकार यह 134.50 अंकों या 1.03% की तेजी के साथ 13,201.98 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका रिकॉर्ड स्तर है।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार को ऊपर की ओर 3,826.69 तक चला गया था, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। कल के कारोबार में यह 20.89 अंक या 0.55% बढ़ कर 3,824.68 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख