शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार की 3 दिनों की तेजी पर विराम लग गया। डाओ 650 अंक गिर कर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी (S&P) 500 2% और नैस्डैक 2.5% टूटकर बंद हुआ।

चुनाव परिणाम की अनिश्चतता से बाजार पर दबाव देखने को मिला। आज जारी होने महंगाई के आंकड़ों पर नजर रहेगी। अक्टूबर महीने की महंगाई दर 7.9% आने का अनुमान है। यूरोपीय बाजार में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की भी कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। भारतीय बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखा गया।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,425 का निचला स्तर जबकि 61,849 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,969 का निचला स्तर जबकि 18,103 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,318 का निचला स्तर जबकि 41,644 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.69% या 420 अंक गिर कर 60,614 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.71% या 129 अंक गिर कर 18,028 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.43% या 179 अंक गिर कर 41,604 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से करीब 50 अंक सुधरा। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 200 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक में 300 अंकों का सुधार देखा गया।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 2.30%, एचडीएफसी (HDFC) बैंक 1.09%, ओएनजीसी (ONGC) 0.87% और कोटक बैंक 0.99% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स शामिल रहा जो कमजोर नतीजों के कारण 4.84% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके अलावा बजाजा फाइनेंस 2.36%, एमऐंडएम (M&M) 2.94% और टाइटन 2.84% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में नायका का शेयर फोकस में रहा। 1.12 करोड़ शेयरों में ब्लॉक डील देखने को मिला जिसके कारण शेयर 15.85% तक चढ़ कर बंद हुआ। बेहतर नतीजों से ल्यूपिन के शेयर में 3.62% तक का उछाल देखा गया। वहीं ऐक्सिस बैंक में सरकार की ओएफएस (OFS) के जरिए 1.55% हिस्सा बिक्री के ऐलान के बाद शेयर में 3.43% तक की कमजोरी देखी गई। वहीं पेज इंडस्ट्रीज पर नतीजों का असर दिखा और शेयर 1.85% गिर कर बंद हुआ। इसके अलावा तेजी वाले शेयरों में गुजरात पीपावाव 7.37%, गोदरेज प्रॉपर्टीज 5.61%, न्यू इंडिया एश्योरेंस 4.66% और एंड्यूरेंस टेक 4.40% तक चढ़ कर बंद हुए। गिरावट वाले शेयरों की सूची में टीमलीज 12.40% तक गिर कर बंद हुआ। वहीं अरविंदो फार्मा का शेयर 11.75% तक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रवर्तन निदेशालय की ओर कंपनी के कार्यकारी निदेशक की गिरफ्तारी का असर शेयर पर देखा गया। वहीं क्वेस कॉर्प 9.89% और दीपक नाइट्राइट 9.55% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 10 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"