शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऊपरी स्तर पर हुई मुनाफावसूली

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस पर लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 75 अंकों की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

 डाओ जोंस 2023 की ऊंचाई पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक और एसऐंडपी (S&P) 500 पर भी बढ़िया कारोबार देखने को मिला। यूरोप के बाजारों पर हल्का दबाव देखा गया। गिफ्ट निफ्टी की मजबूती के साथ शुरुआत हुई।
वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई।

कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी (Nifty 50) ने 19,690 का निचला स्तर जबकि 19,819 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 66,574 का निचला स्तर जबकि 67,007 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने 45,281 का निचला स्तर जबकि 45,905 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 205 अंक या 0.31% चढ़ कर 66,795 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 38 अंक या 0.19% चढ़ कर 19,749 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.09% या 39 अंक गिर कर 45,411 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखने को मिला। बाजार ने लगातार चौथे दिन नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। ऊपरी स्तर पर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी आज पहली बार 19,800 के पार निकला, वहीं सेंसेक्स भी 67,000 के ऊपर निकला। निफ्टी बैंक ने भी 45,900 के पार का स्तर छुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में इन्फोसिस 3.67%, एशियन पेंट्स 1.53% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं एचसीएल टेक 1.17% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.85% तक की मजबूती देखी गई। इन्फोसिस में तेजी की वजह कंपनी को 5 साल के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिलना रहा। वहीं निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एलटीआई माइंडट्री 2.60% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं एचडीएफसी (HDFC) लाइफ 1.59%, ब्रिटानिया1.54% और भारतीय स्टेट बैंक 1.46% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

वहीं दमदार नतीजों से पॉलीकैब 5.45% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं आईटी राज्य मंत्री के जीएसटी काउंसिल से ऑनलाइन गेमिंग पर 28% के टैक्स पर विचार करने के बयान के बाद डेल्टा कॉर्प 4.43% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं टाटा केमिकल की ओर से ब्लॉक डील के जरिए रैलिस इंडिया में करीब 5% हिस्सा खरीद से शेयर 2.72% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं अमारा राजा में करीब 14 फीसदी की हिस्सा बिक्री की खबर से शेयर 6.16% तक गिर कर बंद हुआ। वहीं ड्रीमफोक्स सर्विसेज 10.43%, गति 7.62%, गोदरेज एग्रोवेट 5.62% और सीजी पावर 3.88% तक चढ़ कर बंद हुआ। गिरावट वाले शेयरों में एंजेल वन 7.93%, हैपिएस्ट माइंड्स 6%, जेबीएम ऑटो 4.83% और इंडियन ओवरसीज बैंक 3.20% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन 18 जुलाई, 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"