शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में थमी गिरावट, सेंसेक्स 490, निफ्टी 144 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से गुरुवार (02 नवंबर) को मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी फेड ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है और इसे 5.25%- 5.50% के दायरे में बरकरार है। फेड पॉलिसी के ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार दिन की ऊँचाई के करीब पहुँच गये।

डॉव जोंस में लगातार तीसरे दिन तेजी रही तो नैस्डैक में भी लगातार चार दिन से खरीदारी देखने को मिली। डॉव जोंस 220 और नैस्डैक 210 अंक उछलकर बंद हुआ। S&P 500 में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। यूरोप के बाजार भी हरे निशान में बंद हुए। गिफ्ट निफ्टी की करीब 150 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई।
वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र के दौरान ऊपरी स्तर पर हल्की मुनाफावसूली हुई लेकिन बाद में बाजार में खरीदारी देखने को मिली। सभी सेक्टोरेल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 63,815 का निचला स्तर छुआ, वहीं 64,202 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 19,064 का निचला स्तर छुआ वहीं 19,175 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 42,796 का निचला स्तर छुआ वहीं 43,271 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 0.77% या 490 अंक चढ़ कर 64,081 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.76% या 144 अंक चढ़ कर 19,133 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.74% या 316 अंक चढ़ कर 43,017 पर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 1.30%, टेक महिंद्रा 0.85%, बजाज ऑटो 0.49% और बजाज फाइनेंस 0.31% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके बढ़ने वाले शेयरों में ब्रिटानिया 2.96%, इंडसइंड बैंक 2%, हिन्डाल्को 2.49% और अपोलो हॉस्पिटल 1.95% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयर में जेके टायर रहा जिसमें 9.44% तक की बड़ी उछाल देखी गयी। वहीं, आरईसी के बेहतर नतीजों से सीएलएसए (CLSA) के लक्ष्य बढ़ाने से शेयर 6.91% तक की मजबूती के साथ बंद हुआ। सिरमा एसजीएस के शेयर 12.24% और जीएमडीसी 7.89% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा जिन शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली उसमें सोलारा एक्टिव 15.13%, त्रिवेणी टर्बाइन 9.15%, केडीडीएल (KDDL) 9.84% और डेल्टा कॉर्प 7.63% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरने वाले शेयरों में कर्नाटक बैंक 7.39%, दीपक फर्टिलाइजर 6.95%, फिनो पेमेंट बैंक 4.24% और सफारी इंडस्ट्रीज 4.30% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 02 नवंबर, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"