शेयर मंथन में खोजें

बड़े दायरे में कंसोलिडेट करेगा बाजार, तिमाही नतीजों से लेगा संकेत : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (09 जनवरी) को सकारात्‍मक वैश्‍व‍िक संकेतों की वजह से निफ्टी में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। इसने एकदिनी आधार पर 21700 का स्‍तर भी पार कर लिया। 

हालाँक‍ि कारोबार सत्र की समाप्‍त‍ि के आसपास मुनाफावसूली आने से न‍िफ्टी दिन के उच्‍च स्‍तर से नीचे आकर 32 अंकों की मामूली तेजी के साथ 21545 के स्‍तर पर बंद हुआ। क्षेत्रवार देखा जाये तो म‍िलाजुला रुख देखने को मिला, जिसमें र‍ियल्‍टी, फार्मा, ऑटो और आईटी में खरीदारी आयी। रियल्‍टी सेक्‍टर में कंपनियों द्वारा जारी तिमाही पूर्व अच्‍छे अपडेट को देखते हुए सर्वाधिक 2% तक की उछाल देखने को मिली। 

दिसंबर में एसआईपी में 40.32 लाख (74% YoY; 31% MoM) का रिकॉर्ड पंजीकरण देखने मिला, जो निवेशकों का भारत के मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल पर भरोसे और बाजार में सकारात्‍मक गति को दर्शाता है। ब्लूमबर्ग इंडेक्‍स सर्विसेज ब्‍लूमबर्ग इमर्जिंग मार्केट (EM) में भारत के फुल्‍ली एक्‍सेस‍िबल रूट (FAR) बॉन्‍ड को सितंबर 2024 से शामिल किया जायेगा। इससे बाजार की भावना मजबूत हुई है। कुल मिलाकर, हमारा अनुमान है कि बाजार एक बड़े दायरे में कंसोल‍िडेट करेगा।

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख