शेयर मंथन में खोजें

बाजार में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव, दैनिक चार्ट पर बनी सुस्ती की कैंडल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (26 फरवरी) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफवसूली देखने को मिली, जिससे निफ्टी 91 अंक और सेंसेक्स 353 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों की बात करें तो आईटी सूचकांक में सबसे ज्यादा नुकसान रहा और ये 1% से अधिक टूट गया। चुनिंदा ऊर्जा (एनर्जी) और ऑयल ऐंड गैस स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली। तकनीकी रूप से कहा जाये तो एकदिनी चार्ट पर सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। दैनिक चार्ट पर भी सुस्ती की कैंडल बनी है, जो मोटेतौर पर नकारात्मकता की ओर इशारा कर रही है। हालाँकि छोटी अवधि में बाजार की संरचना अब भी सकारात्मक बनी हुई है।  

सूचकांक जब तक 22200/73000 के स्तर के नीचे रहेगा, इसमें सपाट से कमजोरी का रुझान जारी रहेगा। 22200 के नीचे बाजार 22000/72300 या 21950/72100 के स्तरों तक फिसल सकता है। दूसरी तरफ, 22200/73000 के ऊपर बाजार का रुझान बदल जायेगा और ये 22300-22500/73400-74000 की तरफ छलाँग लगा सकते हैं। कॉन्ट्रा कारोबारी  21850/72000 के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस के साथ 22000/72300  के स्तर के आसपास कॉन्ट्रा बेट ले सकते हैं।

बैंक निफ्टी अभी कंसोलिडेट कर रहा है और अगर ये 46500 के नीचे फिसला, तो इसमें 46300-46100 के स्तर तक करेक्शन आ सकता है। हालाँकि 46900 के स्तर पर अंतिम स्टॉप लॉस के साथ इन स्तरों के बीच कॉन्ट्रा बेट ली जा सकती है। बैंक निफ्टी में 46900 और 47200 के स्तरों के बीच प्रतिरोध आ सकता है।

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख