शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही के जीडीपी आँकड़ों पर दिखेगा बाजार का रुख : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मासिक एफऐंडओ एक्सपायरी के दिन गुरुवार (29 फरवरी) को निफ्टी तेजी और मंदी के बीच झूलता नजर आया। अंतत: सूचकांक 32 अंक जोड़ कर 21983 के स्तर पर बंद हुआ। 

मिडकैप और स्मॉलकैप फंडों पर बाजार नियामक सेबी के सतर्क रुख के परिणामस्वरूप व्यापक बाजार को धक्का लगा। दोनों सूचकांक में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। क्षेत्रवार मिलाजुला रुख रहा और बैंकिंग, वित्तीय और धातु सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। 

पिछले दिनों रैली देखने के बाद हाल में जारी वैश्विक आर्थिक आँकड़ों ने निवेशकों को पीछे धकेल दिया। इसके अतिरिक्त मुद्रस्फीति पर अमेरिकी फेड के प्रमुख मानदंड, आज देय व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) की ब्याज दर के नजरिये से विशेष अहमियत है। बाजार आज देर शाम आये तीसरी तिमाही के जीडीपी आँकड़ों पर भी प्रतिक्रिया देगा। सप्ताहांत में प्रकाशित होने वाले मासिक बिक्री आँकड़ों की वजह से ऑटो क्षेत्र केंद्र में रहेगा। 

(शेयर मंथन, 29 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख