शेयर मंथन में खोजें

Gift Nifty में नरमी, भारतीय बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार (04 मार्च) को कारोबार की धीमी शुरुआत के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 6.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.03% के अंतर के साथ 22,522.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शनिवार (02 मार्च) को विशेष कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे और पूरा समय हरे निशान में बने रहे। बीएसई के सेंसेक्स में जहाँ सपाट चाल देखने को मिली, वहीं एनएसई के निफ्टी में उतार-चढ़ाव बना रहा। इसके बावजूद दोनों सूचकांक में तेजी बनी रही। सत्र समाप्ति पर बाजार मामूली तेजी के साथ हरे निशान में बंद हो गये। निफ्टी में 39.65 अंकों की बढ़त आयी और यह 0.18% के अंतर के साथ 22,378.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 60.80 अंक की तेजी के साथ 73,806.15 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें भी 0.08% की उछाल आयी।

एशिया के प्रमुख बाजार आज भी मिलाजुला रुख के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जापान के निक्केई में जहाँ 316.01 अंकों की उछाल है और ये 0.79% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 0.49 अंकों की मामूली सुस्ती है और ये 0.01% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 31.54 अंकों की तेजी है और ये 1.19% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालाँकि शंघाई कंपोजिट में 5.32 अंकों की नरमी है और ये 0.18% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (01 मार्च) को तेजी देखने को मिली थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 52.48 अंकों की तेजी रही और यह 0.68% की उछाल के साथ 7,682.50 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 6.74 अंकों मामूली बढ़त आयी और यह 7,934.17 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 56.88 अंकों की उछाल के साथ 0.32% जोड़ कर 17,601.22 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (01 मार्च) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस में 90.99 अंकों की बढ़त रही और यह 0.23% की तेजी के साथ 39,087.38 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.14% या 183.02 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 16,274.94 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 40.81 अंक या 0.80% जोड़ कर 5,137.08 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 04 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख