शेयर मंथन में खोजें

मिडकैप और स्मॉलकैप में उतार-चढ़ाव से बेंचमार्क सूचकांक पर रह सकता है दबाव : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (12 मार्च) को तेजी और नरमी के बीच झूलते हुए निफ्टी में उतार-चढ़ाव भरा सत्र 22336 के स्तर पर सपाट बंद हुआ। 

व्यापाक बाजार में बिकवाली दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 2.1% टूटा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में पिछले 5 दिनों 5% की गिरावट आ चुकी है। एनएसई पर सिर्फ 324 बढ़ने वाले शेयर रहे, जबकि 1929 शेयरों में नुकसान देखने को मिला। ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में बंद हुए और रियल्टी व पीएसयू बैंक में मुनाफावसूली आयी। 

आज आने वाले अमेरिका और भारत के मुद्रास्फीति आँकड़े केंद्र में  रहे और बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। बाजार नियामक सेबी से सतर्क टिप्पणी और व्यापक बाजार में खिंचाव की वजह से कारोबारियों की तकलीफ जारी रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही, म्यूचुअल फंड में तनाव की स्थिति पर नजर रखने के लिए सेबी द्वारा जारी किया गया अनिवार्य डिस्क्लोजर फॉर्म भी 15 मार्च को जारी होगा। यह भी बाजार की चिंता में इजाफा कर रहा है। इसलिए मिडकैप और स्मॉलकैप में उतार-चढ़ाव से बेंचमार्क सूचकांक पर दबाव रह सकता है। 

(शेयर मंथन, 12 मार्च 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख