शेयर मंथन में खोजें

अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच कंसोलिडेट करेगा निफ्टी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (22 मार्च) को घरेलू शेयर बाजार अमेरिका और ब्रिटेन के केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने के बाद आयी वैश्विक रैली में शामिल हो गये। धीमी शुरुआत के बाद निफ्टी ऊपर की तरफ बढ़ा और 85 अंकों (0.4%) की बढ़त के साथ 22,097 के स्तर पर बंद हुआ। 

व्यापक बाजार भी हरे निशान में बंद हुए। आईटी क्षेत्र के अतिरिक्त सर्वाधिक बढ़ने वाले ऑटो, फार्मा और रियल्टी के साथ न्य सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। प्रमुख अमेरिकी आईटी कंपनी एक्सेंचर द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना राजस्व अनुमान घटाने के बाद आईटी क्षेत्र में कुछ बिकवाली देखने को मिली। एक्सेंचर ने पूरे साल के लिए अपनी राजस्व वृद्धि का अनुमान 2% से 5% तक संशोधित कर 1% से 3% कर दिया। 

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने जल्द ही सकारात्मक संकेतों के बीच व्यापक स्थान सहित गति पकड़ ली। बाजार कमजोर खुले लेकिन जल्द ही सकारात्मक संकेतों के बीच व्यापक स्थान सहित गति पकड़ ली।

छुट्टियों की वजह से अगला हफ्ता छोटा होने के साथ ही डेरिवेटिव की मासिक निप्टान होने की वजह से हमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि निफ्टी के ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट करने का अनुमान है।  

(शेयर मंथन, 22 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख