शेयर मंथन में खोजें

आगामी हफ्ता होगा खास, ऑटो क्षेत्र के बिक्री आँकड़े आयेंगे और बैंक-आईटी क्षेत्रों पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (27 सितंबर) को निफ्टी पूरे सत्र के दौरान सुस्त रहा, लेकिन इसमें नये उच्च स्तर की तरफ की चाल जारी रही। सूचकांक 41 अंकों के नुकसान के साथ 26175 के स्तर पर बंद हुआ।

व्यापक बाजार का प्रदर्शन 0.20% की तेजी के साथ उम्मीद से बेहतर रहा। मेटल, फार्मा, आईटी और ऑटो में प्रमुख खरीदारी देखने को मिली। एनएसई ने अर्ध-वार्षिक फेरबदल के तहत शुक्रवार को अपने इक्विटी सूचकांक को पुनः संतुलित किया।

ट्रेंट और बीईएल के स्टॉक निफ्टी 50 सूचकांक में डिविस लैब और एलटीआईमाइंडट्री की जगह लेंगे। निफ्टी 50 के साथ एनएसई ने निफ्टी बैंक, निफ्टी नेक्स्ट 50 और सीपीएसई जैसे अन्य सूचकांकों को भी पुन: संतुलित किया। कारोबारी हफ्ते में 26000 के स्तर तक की यात्रा पूरे करने बाद आज अंतिम दिन निफ्टी ने कंसोलिडेट किया।

हमें उम्मीद है कि अग्रणी शेयर द्वारा संचालित बाजार में सकारात्मक गति जारी रहेगी। आगामी हफ्ते में कंपनियाँ अपने तिमाही पूर्व अपडेट जारी करेंगी, इसलिए क्षेत्रीय मोर्चे पर ध्यान आईटी और बैंकिंग क्षेत्र की तरफ केंद्रित हो सकता है। अगले हफ्ते ऑटो क्षेत्र केंद्र में रहेगा, क्योंकि ओईएम अपने मासिक बिक्री आँकड़ों की घोषणा करेंगे।

(शेयर मंथन, 27 सितंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख