शेयर मंथन में खोजें

दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 20,000, निफ्टी (Nifty) 6,000 के पार

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी का रुख है।

सेंसेक्स (Sensex) ने 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। निफ्टी (Nifty) भी 6,000 के स्तर के ऊपर चला गया है।
यूरोपीय शेयर बाजारों में मामूली कमजोरी का रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.11%, ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.07% और जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.02% की हल्की गिरावट है।
दोपहर 2:00 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 183 अंक की मजबूती के साथ 20,044 पर है। निफ्टी 46 अंक की बढ़त के साथ 6,006 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.83% की बढ़त दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.88% और बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.14% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.21% ऊपर है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 11 शेयरों में गिरावट का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में है। इसका शेयर 3.22% ऊपर है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख