शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

साप्‍ताह‍िक चार्ट पर मंदी की कैंडल, कमजोरी जारी रहने का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्‍ताह (15 से 20 जनवरी) के बीच प्रमुख सूचकांक में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसकी वजह से निफ्टी में 1.40% और सेंसेक्‍स में 1100 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी।

Gift Nifty में धमाकेदार बढ़त, आज वैश्‍व‍िक बाजारों के साथ भारतीय बाजार में तेजी के संकेत

छुट्टी के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (23 जनवरी) को भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 198.50 अंकों की धमाकेदार तेजी नजर आ रही है और यह 0.92% की बढ़त के साथ 21,788.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज अमेरिकी, यूरोपीय और अधिकांश एशियाई बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

बाजार में गिरावट का दौर थमा, निफ्टी 160, सेंसेक्स 496 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से बेहतर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में शानदार उछाल देखा गया। डाओ जोंस 200 अंकों के उछाल के साथ दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी-मंदी के बीच दुविधा, दिशाहीन व्यवहार जारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक शुक्रवार (19 जनवरी) को तीन दिनों की गिरावट के बाद अच्छी वापसी देखने को मिली। निफ्टी 176 अंक और सेंसेक्‍स 542 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

अगले हफ्ते आयेंगे कई बड़े नतीजे, सकारात्मक झुकाव के साथ कारोबार की उम्मीद : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (19 जनवरी) को वैश्विक बाजारों में हरियाली के साथ ही निफ्टी में तीन दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा। सूचकांक 160 अंक (0.80%) की उछाल के साथ 21622 के स्तर पर बंद हुआ। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख