शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी हेवीवेट के नतीजे तय करेंगे बाजार का रुख, कंसोलिडेशन के संकेत : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (18 जनवरी) को एचडीएफसी बैंक में ब‍िकवाली के दबाव और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निफ्टी में गिरावट का रुझान जारी रहा। सूचकांक 110 अंकों के नुकसान के साथ 21462 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

क्षेत्रवार सूचकांकों में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जिसमें दवा (फार्मा), ऑयल ऐंड गैस और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में खरीदारी बनी रही। अमेरिका में मजबूत खुदरा बिक्री आँकड़ों के साथ ही फेडरल रिजर्व की सख्‍त टिप्‍पणी ने दुनियाभर के निवेशकों को डराया है। 

हमारा मानना है कि बाजार एक दायरे में कंसोलिडेट करेगा और वैश्‍विक स्‍तर पर अनिश्चितता के माहौल में सीमित ऊपरी स्‍तर देखने को मिल सकते हैं। कल निफ्टी के अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण स्‍टॉक रिलायंस, हिंदुस्‍तान यून‍िलीवर और अल्‍ट्राटेक के तिमाही नतीजें जारी होंगे, जो बाजार को किसी भी तरफ लेकर जा सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 18 जनवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख