शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

Gift Nifty में नरमी, भारतीय बाजार में नये साल में कारोबार की सुस्त शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में नये साल के पहले कारोबारी दिन सोमवार (01 जनवरी) को कारोबार की सुस्त शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 27 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.12% के नुकसान के साथ 21,807.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Gift Nifty में सुस्ती, भारतीय बाजार में कारोबार की धीमी शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में साल के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (29 दिसंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 5.50 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.03% की नरमी के साथ 21,957.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में सकारात्मक रुझान जारी रहने का अनुमान : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक दिसंबर माह के अंतिम एफऐंडओ सिरीज के दिन गुरुवार (28 दिसंबर) को भी प्रमुख सूचकांक में तेजी जारी रही और निफ्टी में 128 अंक, तो सेंसेक्स में 372 अंकों की उछाल दर्ज की गयी। ऊर्जा, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स में 1%  की वृद्धि आयी, जबकि डिजिटल और आईटी स्टॉक में एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। 

सकारात्मक रफ्तार रहेगी जारी, तेजी के साथ साल खत्म करेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (28 दिसंबर) को कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी ने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। यह 124 अंकों की उछाल के साथ दिन के उच्च स्तर के करीब 0.60% की वृद्धि दर्ज करते हुए 21779 के स्तर पर बंद हुआ।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख