फरवरी 2013 में पूरे विश्व बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मासिक बिक्री घट कर 98,837 गाड़ियों रही है।
जनवरी 2013 में कंपनी की वैश्विक बिक्री 101,112 रही थी। इस तरह कंपनी की माह-दर-माह आधार पर वैश्विक बिक्री में 2% की गिरावट आयी है।
इस बिक्री में जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की गाड़ियाँ भी शामिल हैं।
कंपनी की सभी व्यावसायिक वाहनों की वैश्विक बिक्री 10% बढ़ कर 52175 हो गयी है, जो कि बीते महीने 47231 रही थी।
इस माह पैसेंजर वाहनों की बिक्री भी 15% बढ़ कर 46662 हो गयी है, जबकि बीते माह यह 53881 रही थी।
टाटा यात्रा वाहनों की बिक्री फरवरी 2013 में 29% घट कर 11,177 रही है, जबकि पिछली बार यह 15,708 थी।
फरवरी माह में जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री 10% बढ़ कर 7102 गाड़ियों की रही, जबकि बीते माह यह 6440 रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:53 बजे 1.33% के नुकसान के साथ यह 300.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2013)
Add comment