शेयर मंथन में खोजें

आरएसडब्ल्यूएम (RSWM) के लाभ में 7.1% की बढ़त, शेयर 14% से अधिक उछला

आरएसडब्ल्यूएम (RSWM) का तिमाही लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 7.1% की बढ़त के साथ 31.51 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 29.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। साथ ही कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 84.91 करोड़ को लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 में 24.82% की बढ़त के साथ 105.99 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा तिमाही आधार पर भी कंपनी की आमदनी में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 771.21 करोड़ रुपये थी, जिसमें 1% की वृद्धि हुई है और यह वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 779.07 करोड़ रुपये रही है।
बीएसई में आरएसडब्ल्यूएम का शेयर बुधवार के 340.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मजबूती के साथ 353.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 399.90 रुपये और निचला स्तर 351.00 रुपये रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 49.30 रुपये या 14.47% की बढ़त के साथ 390.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख