शेयर मंथन में खोजें

सेबी ने लगाया रुची सोया (Ruchi Soya) पर प्रतिबंध, शेयर कमजोर

बाजार नियामक सेबी ने सबसे बड़ी घरेलू सोया तेल उत्पादक कंपनी रुची सोया (Ruchi Soya) के प्रतिभूति बाजार में सौदे करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सेबी ने कंपनी पर यह प्रतिबंध कास्टर के बीज के ठेकों में जोड़-तोड़ और कंपनी की धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के चलते लगाया है। इस प्रतिबंध का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में रुची सोया का शेयर मंगलवार के 22.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 20.00 रुपये खुला और 17.75 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 1.05 रुपये या 4.76% की गिरावट के साथ 21.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख