शेयर मंथन में खोजें

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) का हिस्सेदारी बेचने पर विचार

राज्य के स्वामित्व वाली गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) ओएनजीसी को हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।

कंपनी केजी बेसिन में एक बड़ा हिस्सा ओएनजीसी को वित्त की कमी के कारण बेच सकती है। इसके अलावा गुजरात स्टेट पेट्रोनेट इस बिकवाली सौदे से अपना पुनरुद्धार और भविष्य में विस्तार करने के साथ ही 19,576 करोड़ रुपये का कर्ज भी चुका पायेगी।
बीएसई में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का शेयर मंगलवार के 132.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 133.20 रुपये पर खुला है और करीब 10 बजे 0.30 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 133.15 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले एक महीने की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 143.25 रुपये और निचला स्तर 129.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख