शेयर मंथन में खोजें

इसलिए 4% से अधिक चढ़ा सिटी केबल नेटवर्क (Siti Cable Network) का शेयर

बीएसई में सिटी केबल नेटवर्क (Siti Cable Network) के शेयर में आज 4% से अधिक की बढ़त हुई है।

सिटी केबल ने कहा है कि इसके प्रमोटर कंपनी में 3.67% तक हिस्सेदारी बढ़ायेंगे। इसके लिए शेयरों की खरीदारी 27 जून को शुरू होगी।
बीएसई में सिटी केबल नेटवर्क का शेयर सोमवार के 37.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 38.40 रुपये पर खुला है। आज कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.50 रुपये या 4.05% की मजबूती के साथ 38.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 41.70 रुपये के स्तर तक ऊपर चढ़ा और 27.50 के स्तर तक नीचे गिरा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख