शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) को मिलेगा 714 करोड़ रुपये का हर्जाना

खबरों के अनुसार रिलायंस पावर (Reliance Power) 714 करोड़ रुपये के हर्जाने की माँग कर सकती है।

कंपनी झारखंड के तिलैया अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के समाप्त होने के कारण इस प्रोजेक्ट के 18 खरीदारों से 600 करोड़ रुपये बतौर बैंक गारंटी और 114 करोड़ रुपये बतौर मुआवजे की माँग कर सकती है। कंपनी इस परियोजना से पिछले साल अप्रैल में झारखंड से जमीन अधिग्रहण मामले में सहयोग न मिलने के कारण बाहर निकल गयी थी।
बीएसई में रिलायंस पावर का शेयर शुक्रवार के 49.40 रुपये की तुलना में आज गिरावट के साथ 49.15 रुपये के स्तर पर खुला और 50.10 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 12 बजे रिलायंस पावर का शेयर 0.35 रुपये या 0.71% की बढ़त के साथ 49.75 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 61.40 रुपये है। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख