शेयर मंथन में खोजें

एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर (MBL Infrastructure) को मिला 779 करोड़ रुपये का ठेका

एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर (MBL Infrastructure) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को 779 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से डीबीएफओटी हाइब्रिड वार्षिकी आधार पर मिला है। इस ठेके के तहत कंपनी हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर राजस्थान में ग्रीनफील्ड द्वारा प्रस्तावित 6 लेन वाला उदयपुर बाईपास बनायेगी।
बीएसई में एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर शुक्रवार को 109.55 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 109.90 पर खुला है। करीब सवा 11 बजे इसमें खासी तेजी शुरू हुई और इसने 120.40 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब सवा 3 बजे यह 8.20 रुपये या 7.49% की बढ़त के साथ 117.75 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 299.50 रुपये और निचला स्तर 104.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख