शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने बीएसई को 500 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है।

बैंक ने 500 करोड़ रुपये बेसल III अनुवर्ती, असुरक्षित, प्रतिदेय, गैर परिवर्तनीय टीयर II बॉंडों के जरिये जुटाये हैं। इन बॉंडों पर 9.20% की कूपन दर है।
बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर सोमवार के 32.75 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 33.00 रुपये के स्तर पर खुला और 33.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी के शेयर में 0.40 रुपये या 1.22% की बढ़त के साथ 33.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 42.00 रुपये और निचला स्तर 26.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख