शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो, कोल इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर कंज्यूमर एंटरप्राइजेज

सोमवार के कारोबार में खबरों की वजह से जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो, कोल इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर कंज्यूमर एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : बैंक ने एनएसई में अपनी 5% हिस्सेदारी कुल 911 करोड़ रुपये में वेरैसिटी इन्वेस्टमेंट्स को बेच दी है।
टाटा मोटर्स : कंपनी के कुल वाहनों की जून महीने की बिक्री में 8% की बढ़त हुई है।
लार्सन ऐंड टुब्रो : कंपनी की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के शुरुआती सार्वजानिक प्रस्ताव की शुरुआत करेगी।
कोल इंडिया : कोल इंडिया के जून उत्पादन में 10% और बिक्री में 7% की बढ़त हुई है।
पंजाब नेशनल बैंक : बैंक ने अपनी एक साल की अवधि की एमसीएलआर में बदलाव कर 9.40% कर दी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज भुगतान बैंक की स्थापना के लिए 30 जून को शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
जयप्रकाश एसोसिएट्स : कंपनी के निदेशक मंडल विनिवेश योजनाओं और अन्य संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज बैठक करेगा।
फ्यूचर कंज्यूमर एंटरप्राइजेज : कंपनी ने कहा कि यह विश्व बैंक की निवेश इकाई अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम से 134 करोड़ रुपये जुटाएगी।
अदाणी एंटरप्राइजेज : कंपनी ने घोषणा की है कि इसने जीएमआर एनर्जी के साथ अरावली ट्रांसमिशन सर्विसेज के 49% इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौता किया है।
आईएल ऐंड एफएस इन्वेस्टमेंट : कंपनी सड़कों और ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करने के लिए 50 करोड़ डॉलर का इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड जुटा रही है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख