शेयर मंथन में खोजें

शिपिंग कॉर्पोरेशन (Shipping Corporation) शुरू करेगी ईरान की जलयात्रा

शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) इस महीने ईरान की जलयात्रा दोबारा शुरू करेगी।

2012 में ईरान पर इसके परमाणु कार्यक्रम के कारण लगे प्रतिबंधों के कारण कंपनी तेल और अन्य लदान के लिए बीमा कवर प्राप्त करने योग्य नहीं थी, जिसके कारण कंपनी ने अपनी ईरानी जलयात्रा रोक दी थी। हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि कंपनी की ओर से कौन सा जहाज ईरान रवाना होगा।
बीएसई में मंगलवार को शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद अंत में 5.20 रुपये या 7.64% की मजबूती के साथ 73.25 रुपये पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर 74.80 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा और 68.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 100.90 रुपये और निचला स्तर 52.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख