शेयर मंथन में खोजें

शोभा (Sobha) को इस लिए मिली मंजूरी

शोभा को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को शेयरधारकों से गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी मिली है। कंपनी डिबेंचर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटायेगी। बीएसई में शोभा के शेयर गुरुवार के 324.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 325.35 रुपये पर खुले। लेकिन जल्दी ही लाल निशान पर कारोबार करने लगे। पूर्वाह्न करीब 10.07 बजे कंपनी के शेयर 0.85 रुपये या 0.26% की गिरावट के साथ 323.90 रुपये पर चल रहा है। 25 फरवरी 2016 को यह शेयर 230.05 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 379.10 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन,08 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख