शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 92.8% की जबरदस्त बढ़ोतरी

फरवरी 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स के निर्यात में 92.8% और घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 9.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2018 में 6,295 इकाई से बढ़ कर 2019 के इसी महीने में 6,918 इकाई और निर्यात 167 इकाई के मुकाबले 322 इकाई रहा। इस लिहाज से कंपनी की कुल फरवरी ट्रैक्टर बिक्री 6,462 इकाइयों के मुकाबले 12.0% की बढ़त के साथ 72,40 इकाई रही।
वहीं चालू वित्त वर्ष की अभी तक की अवधि (अप्रैल-फरवरी) में देखें तो एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री 68,627 इकाइयों की तुलना में 23.1% की वृद्धि के साथ 84,507 इकाई रही है। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 22.4% और निर्यात 50.5% बढ़ा है।
उधर बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 658.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 671.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 676.00 रुपये तक चढ़ा है। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 11.70 रुपये या 1.78% की वृद्धि के साथ 670.50 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,018.50 रुपये और निचला स्तर 542.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख