शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) कर रही है जेगुआर लैंड रोवर की हिस्सेदारी बेचने पर विचार

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी ब्रिटेन में स्थित लग्जरी कार निर्माता सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar & Land Rover) या जेएलआर में हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।

खबर है कि टाटा मोटर्स जेएलआर में थोड़ी हिस्सेदारी बेचने से लेकर संयुक्त उद्यम स्थापित करने तक पर विचार कर रही है।
इसके लिए टाटा मोटर्स के संभावित सलाहकारों के साथ प्रारंभिक वार्ता करने की भी खबर है। खबर में सूत्रों से हवाले से कहा गया है कि विचार-विमर्श अभी प्रारंभिक दौरा में है और बातचीत का सौदे तक पहुँचना जरूरी नहीं है।
गौरतलब है कि ब्रेक्जिट, यूएस-चीन व्यापार युद्ध और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेत ने जेएलआर की बिक्री को प्रभावित किया है, जिससे टाटा मोटर्स की कमायी पर दबाव पड़ा है।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 177.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह हल्की वृद्धि के साथ 179.20 रुपये पर खुला। ढाई एक जोरदार उछाल के साथ यह 184.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 1.07% की वृद्धि के साथ 179.75 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51,900.09 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 376.25 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख