शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) ने जुटाये 4,315 करोड़ रुपये

वैश्विक इस्पात आपूर्तिकर्ता और निर्माता कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने 4,315 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

टाटा स्टील के निदेशकों की समिति ने 01 मार्च को हुई अपनी बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 43,150 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी। 9.83% ब्याज दर वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर निश्चित निवेशकों को आवंटित किया गया है।
डिबेंचरों को बीएसई के थोक ऋण बाजार (डब्ल्यूडीएम) सेगमेंट पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव रखा गया है। बता कें कि मंगलवार 26 फरवरी को टाटा स्टील के निदेशकों की समिति ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी थी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 5.85 रुपये या 1.17% की बढ़ोतरी के साथ 507.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 58,114.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 684.80 रुपये और निचला स्तर 442.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख