शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक के बाद अब बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharshtra) पर लगाया आरबीआई ने जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharshtra) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घोषणा की है कि आरबीआई ने 20 फरवरी को जारी किये अपने 'समयबद्ध कार्यान्वयन और स्विफ्ट संबंधित नियंत्रणों को मजबूत करने' के निर्देशों का पालन न करने के कारण बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी कदम उठा लिये हैं।
बता दें कि इसी कारण से आरबीआई ने केनरा बैंक पर भी करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। वहीं इससे पहले आरबीआई ने यूनियन बैंक पर 3 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया था। आरबीआई ने यूनियन बैंक के अलावा एसीबआई और आईडीबीआई बैंक पर 1-1 करोड़ रुपये और देना बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका था।
दूसरी तरफ बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 13.38 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 13.98 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर रहा है।
12.40 बजे के करीब यह 0.04 रुपये या 0.30% की बढ़त के साथ 13.42 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,487.13 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 16.93 रुपये और निचला स्तर 10.73 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख