शेयर मंथन में खोजें

5जी नेटवर्क के विस्तार के लिए टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) करेगी के-विजन (K-Vision) का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) 15 लाख डॉलर के नकद सौदे में जापान में स्थित मोबाइल नेटवर्क समाधान कंपनी के-विजन (K-Vision) का अधिग्रहण करेगी।

सौदे के जरिये टेक महिंद्रा जापान में 4जी और 5जी टेलीकॉम नेटवर्क रोल आउट में सहयोग करेगी।
टेक महिंद्रा के निदेशक मंडल की निवेश समिति ने सहायक कंपनी महिंद्रा इंजीनियरिंग सर्विसेज (यूरोप) के जरिये के-विजन की 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। के-विजन जापान में दूरसंचार ऑपरेटरों को मोबाइल संचार के लिए नेटवर्क सेवाएँ प्रदान करती है। जनवरी 2019 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में के-विजन की आमदनी 48 लाख डॉलर रही थी।
दोनों पक्षों के बीच सौदा गुरुवार को हुआ है, जिसके मार्च के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ टेक महिंद्रा में मजबूती देखने को मिल रही है। 788.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कंपनी का शेयर 788.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 799.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। पौने 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 10.10 रुपये या 1.28% की वृद्धि के साथ 798.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर टेक महिंद्रा की बाजार पूँजी 78,619.83 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 840.10 रुपये और निचला स्तर 603.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख