शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) की इकाई बंद करेगी नामीबियाई रिफाइनरी

खबरों के अनुसार खनन कंपनी वेदांत (Vedanta) की सहायक कंपनी वेदांत जिंक इंटरनेशनल (Vedanta Zinc International) नामीबिया में स्थित अपनी स्कोर्पियन जिंक रिफाइनरी को बंद करेगी।

दरअसल खनन ठेकेदार द्वारा हड़ताल के बाद रिफाइनरी का स्टॉक कम हो गया है, जिसके कारण वेदांत जिंक इंटरनेशनल इस रिफाइनरी को 5 हफ्तों के लिए बंद रखेगी।
दरअसल 22 फरवरी से 6 मार्च तक चली हड़ताल के दौरान कंपनी ने रिफाइनरी का संचालन जारी रखा, जिसके कारण अयस्क का स्टॉक कम हो गया। इसीलिए अब पर्याप्त स्टॉक स्तर तैयार होने तक रिफाइनरी को बंद रखने का निर्माण लिया गया है।
खबर है कि वेदांत जिंक इंटरनेशनल ने बंद के दौरान रिफाइनरी में रखरखाव का काम करेगी, ताकि बाद में किये जाने वाला काम इसी बीच पूरा हो जाये।
उधर बीएसई में शुक्रवार को वेदांत का शेयर 1.55 रुपये या 0.89% की वृद्धि के साथ 175.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 65,143.87 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 320.95 रुपये और निचला स्तर 145.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख