शेयर मंथन में खोजें

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) के शेयर भाव में 1.5% से अधिक वृद्धि

डिपार्टमेंट स्टोर श्रृंख्ला कंपनी शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी ने अपने एक नये स्टोर की शुरुआत की है। इसी घोषणा का शॉपर्स स्टॉप के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है।
बता दें कि शॉपर्स स्टॉप ने नासिक (महाराष्ट्र) में जेके स्क्वायर, त्र्यंबक रोड पर नया स्टोर खोला है। इसके साथ ही कंपनी के स्टोरों की संख्या 84 हो गयी है, जिसमें 5 एयरपोर्ट स्टोर शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर 469.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 472.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 477.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 7.75 रुपये या 1.65% की वृद्धि के साथ 477.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,197.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये और निचला स्तर 455.00 रुपये रहा है।
के रहेजा कॉर्प ग्रुप (K Raheja Corp Group) की शॉपर्स स्टॉप के स्टोरों में कपड़े, सहायक उपकरण, हैंडबैग, जूते, आभूषण, सुगंध, सौंदर्य प्रसाधन, स्वास्थ्य और सौंदर्य उत्पाद, घरेलू सामान और सजावट के उत्पाद उपलब्ध रहते हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख