शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने लिया डिबेंचर वापस खरीदने का निर्णय

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने डिबेंचरधारकों से गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर वापस खरीदने (बायबैक) का निर्णय लिया है।

सोमवार को हुई कंपनी की निदेशक मंडल की बैठक में 1,400 करोड़ रुपये के 14,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (10 लाख रुपये प्रति वाले) वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। कंपनी इन डिबेंचरों को डिबेंचरधारकों से एक या अधिक किस्तों में बातचीत के जरिये किये गये सौदों में खरीदेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर हल्के दबाव में है। अदाणी पोर्ट्स का शेयर 369.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 369.10 रुपये पर खुला। शुरू में 371.85 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद शेयर में गिरावट आयी। सुबह 10.10 बजे के करीब यह 2.60 रुपये या 0.70% की गिरावट के साथ 366.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 75,921.09 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 418.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है।
अदाणी ग्रुप की अदाणी पोर्ट्स देश की सबसे बड़ी निजी बहु-बंदरगाह संचालक है। कंपनी वर्तमान में 6 राज्यों में 10 बंदरगाह संचालित करती है, जिसमें 45 बर्थ और 14 टर्मिनल शामिल हैं। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख