शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया रोलैंड-गैरॉस (Roland-Garros) के साथ 3-वर्षीय करार

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने रोलैंड-गैरॉस (Roland-Garros) के साथ 3-वर्षीय समझौता किया है।

रोलैंड-गैरॉस एक स्थान है, जहाँ फ्रेंच ओपन (French Open) के मैच आयोजित होते हैं। बता दें कि फ्रेंच ओपन, टेनिस में चार ग्रैंड स्लैम में से एक है।
इन्फोसिस के अनुसार यह करार प्रशंसकों, खिलाड़ियों और कोचों को एक नया अनुभव प्रदान करने की दिशा में काम करेगा, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), बिग डेटा और विश्लेषण, मोबिलिटी, आभासी (Virtual) और संवर्धित वास्तविकता में इसके समाधान का लाभ उठा सकेंगे।
बता दें कि टेनिस के मामले में यह इन्फोसिस का पहली सौदा नहीं है। कंपनी ने एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (Association of Tennis Professionals) और टेनिस ऑस्ट्रेलिया (Tennis Australia) के साथ करार किया हुआ है।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 738.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 743.35 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 746.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
12 बजे के करीब इन्फोसिस के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.16% की वृद्धि के साथ 739.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,22,929.57 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 771.15 रुपये और निचला स्तर 549.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख