शेयर मंथन में खोजें

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

पेय उत्पाद कंपनी मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने एक नयी सहायक इकाई की स्थापना की है।

कंपनी ने 20 मार्च को मनपसंद प्रोडक्ट्स (Manpasand Products) का शुभारंभ किया, जो गुजरात के कंपनी रजिस्ट्रार के पास पंजीकृत है। उपभोज्य माल संबंधित उद्योग मनपसंद प्रोडक्ट्स ने अभी कारोबार शुरू नहीं किया है। इसकी अधिकृत और चुकता पूँजी दोनों 1-1 लाख रुपये है।
हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद मनपसंद बेवरेजेज का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 118.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 118.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 113.95 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब सवा 10 बजे मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 3.55 रुपये या 3.00% की कमजोरी के साथ 114.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,311.74 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 458.75 रुपये और निचला स्तर 58.00 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि मनपसंद बेवरेजेज के पेय उत्पाद पोर्टफोलिओ में मैंगोसिप, फ्रूट्स अप, मनपसंद ओआरएस और ऑक्सि सिप शामिल हैं। इसका मैंगोसिप ब्रांड 2014 में भारत में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला आम पेय उत्पाद था। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख