शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के अधिकारी करेंगे भूख हड़ताल

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का अखिल भारतीय अधिकारी संघ कई माँगों को लेकर 30 मार्च को एक दिवसीय देशव्यापी भूख हड़ताल करने जा रहा है।

आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि इसे कई माँगों को लेकर ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईआईडीबीआईओए) की ओर से एक दिवसीय देशव्यापी भूख हड़ताल का नोटिस मिला है।
गौरतलब है कि अधिकारी संघ आरबीआई के आईडीबीआई बैंक को निजी क्षेत्र के ऋणदाता के रूप में वर्गीकृत करने का विरोध कर रहा है। एलआईसी द्वारा बैंक में 51% हिस्सेदारी हासिल करने के बाद आरबीआई ने 21 जनवरी 2019 से आईडीबीआई बैंक को निजी क्षेत्र के बैंक के रूप में वर्गीकृत कर दिया है।
दूसरी तरफ बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 41.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 42.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 42.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में आईडीबीआई बैंक का शेयर 0.45 रुपये या 1.07% की वृद्धि के साथ 42.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 32,801.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 76.95 रुपये और निचला स्तर 41.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख