शेयर मंथन में खोजें

वाहन बिक्री में भारी गिरावट के बावजूद आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में तेजी

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मार्च बिक्री में 20% की गिरावट आयी है।

पिछले वर्ष मार्च में 76,087 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 60,831 वाहन बेचे, जिसमें निर्यात शामिल है। मगर कंपनी का निर्यात 1,878 इकाई से 28% बढ़ कर 2,397 इकाई रहा।
कुल बिक्री में से 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 69,407 इकाई से 21% की गिरावट के साथ 54,870 इकाई और 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 6,680 इकाई से 11% की गिरावट के साथ 5,961 इकाई रह गयी।
वहीं साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 में 8,20,492 इकाई की तुलना में 1% की बढ़ोतरी के साथ वित्त वर्ष 2018-19 में 8,26,098 इकाई रही। इसी अवधि में कंपनी के निर्यात में भी 8.1% की बढ़ोतरी हुई है।
दूसरी तरफ बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 20,194.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 20,270.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 21,135.00 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब 11 बजे आयशर मोटर्स के शेयरों में 413.70 रुपये या 2.05% की बढ़ोतरी के साथ 20,608.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 56,225.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 32,209.50 रुपये और निचला स्तर 18,780.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख