शेयर मंथन में खोजें

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने शुरू किया नये रेडियो स्टेशन से प्रसारण

रेडियो प्रसारण कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने अपने एक नये रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया है।

कंपनी का नया रेडियो स्टेशन गुजरात के भावनगर में स्थित है। जून 1999 में शुरू हुई एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने यह रेडियो स्टेशन (91.5 एफएम) तीसरे चरण की नीलामी में अधिग्रहित किया था।
इससे पहले सोमवार को एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने दो नये रेडियो स्टेशन शुरू करने का ऐलान किया था। इनमें एक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दूसरा मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने इन दोनों स्टेशनों को भी तीसरे चरण की नीलामी में अधिग्रहित किया था।
बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर 537.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 540.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 545.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 2.75 रुपये या 0.51% की गिरावट के साथ 535.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,550.37 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 751.80 रुपये और निचला स्तर 508.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख