शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से टिप्पणी, शेयर कमजोर

प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके अहमदाबाद में स्थित संयंत्र के लिए 1 "टिप्पणी" (Observation) दी है।

कैडिला हेल्थकेयर के इस संयंत्र का मंजूरी के पूर्व और बाद (Pre-Approval and Post-Approval) तथा जीएमपी निरीक्षण के बाद अमेरिकी दवा नियामक ने टिप्पणी जारी की।
कैडिला हेल्थकेयर ने इस टिप्पणी का जल्द से जल्द संज्ञान लेने के लिए आश्वस्तता जतायी है।
हालाँकि इस खबर कै कैडिला हेल्थकेयर के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 344.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 347.70 रुपये पर खुला। मगर करीब सवा 11 बजे के बाद से यह दबाव में है और 337.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब ढाई बजे कैडिला हेल्थकेयर के शेयरों में 5.60 रुपये या 1.63% की कमजोरी के साथ 338.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कैडिला हेल्थकेयर की बाजार पूँजी 34,674.16 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 432.40 रुपये तक चढ़ा और 306.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख